ब्यास नदी में मंगलवार देर शाम को हजारों दीपों को प्रवाहित किया गया और जगमगाहट के बीच सैकड़ों लोगों ने नदी उत्सव में ब्यास की महाआरती में भाग लिया। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव की कड़ी में नेचर पार्क मौहल में जिला स्तरीय नदी उत्सव का आयोजन किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को कुल्लू के मौहल में ब्यास नदी के किनारे ‘मेरी ब्यास जीवन की आस’ कार्यक्रम हुआ। इसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ब्यास आरती की। उन्होंने ब्यास नदी में दीपक प्रवाहित करके महाआरती का शुभारंभ किया। कहा कि भारत में नदियां केवल जल ही नहीं बल्कि अपने साथ जीवन की भी धारा सहेजे हुए हैं। उन्होंने जनता से ब्यास नदी की स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान ब्यास नदी में मंगलवार देर शाम को हजारों दीपों को प्रवाहित किया गया और जगमगाहट के बीच सैकड़ों लोगों ने नदी उत्सव में ब्यास की महाआरती में भाग लिया।
विज्ञापन
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव की कड़ी में नेचर पार्क मौहल में जिला स्तरीय नदी उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव का आयोजन जल शक्ति विभाग की ओर से किया गया। वहीं दिन के समय नेचर पार्क में स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई और विजेताओं को पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं इस अवसर पर ब्यास नदी में सफाई अभियान भी चलाया।