फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भी फेल हो गई मैगी, दो सैंपल फेल

Thu, 18 Jun 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मैगी की गुणवत्ता फेल पाई गई है। ऊना जिले के टाहलीवाल कंपनी से लिए गए मैगी के दो सैंपल फेल होने की रिपोर्ट आ चुकी है। सैंपल में मानक से अधिक मात्रा सीसा (लेड) की पाई गई है।
विज्ञापन


हालांकि देश भर में पहले ही मैगी की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय के निदेशक रामेश्वर शर्मा ने बताया हिमाचल प्रदेश में 72 सैंपल मैगी के लिए गए थे।

इनमें से 34 नमूने टाहलीवाल में नेस्ले इकाई से लिए गए थे। इनमें से मैगी के दो नमूने फेल पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार मैगी में सीसे की अधिकतम मात्रा 2.2 पीपीएम होने चाहिए, लेकिन जांच रिपोर्ट में मैगी के नमूनों में 4.4 पीपीएम पाई गई है।
विज्ञापन


ऐसे में सीधे तौर पर 2.2 पीपीएम सीसा की मात्रा अधिक रही है। इससे सीधे तौर पर मैगी खाने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा था। शर्मा ने कहा कि धीरे धीरे अन्य जांच रिपोर्टें भी आ रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें