फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी की सरकारी लैब में मशीन फिर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी में मरीज पूरा दिन रहे परेशान
विज्ञापन


दो दिन पहले भी खराब हो थी लैब में मशीन संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शुक्रवार को भी सरकारी लैब में मशीन खराब होने से मरीज परेशान रहे। इस कारण अस्पताल में पूरा दिन निजी क्रस्ना लैब के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। दो दिन पहले भी मशीन खराब होने से लोगों को परेशानी हुई थी।
विज्ञापन


सरकारी लैब में यह टेस्ट मुफ्त में होते हैं। निजी लैब के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगने से महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सुबह से शाम तक यहां सैंपल जमा कराने और रिपोर्ट लेने वाले मरीजों की भीड़ लगी रही। ऐसे में जो टेस्ट सरकारी लैब में बिना किसी भुगतान के होते हैं मरीजों को निजी लैब में पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। पायल ने बताया कि सरकारी लैब में टेस्ट बंद होने से वह अपने पिता के टेस्ट के लिए लाइन में लगी है। बताया कि मरीज इतने ज्यादा हैं कि एक घंटे से कतार में लगने के बाद भी बारी नहीं आ रही। कतार के आखिर में फर्श पर बैठकर इंतजार कर रही नीलम और सुनीता ने बताया वह अपनी टेस्ट की रिपोर्ट लेने के लिए कतार में लगी हैं लेकिन लाइन इतनी बड़ी है कि एक घंटे से बारी नहीं आ रही। ऐसे में इतनी देर खड़े रहने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें