फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर आज से चलेगी लग्जरी एसी ट्रेन

Sun, 27 Jan 2019 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ का दीदार करने के लिए शिमला आने वाले सैलानियों को अंबाला रेल मंडल नई सौगात देने जा रहा है। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर आज से नई लग्जरी एसी ट्रेन शुरू हो जाएगी। इसमें सैलानी पांच घंटे में कालका से शिमला का सफर तय कर पाएंगे।

विज्ञापन


कालका-शिमला ट्रैक पर यह स्पेशल ट्रेन सिर्फ एक ही स्टेशन पर बड़ोग में महज आठ मिनट के लिए रुकेगी। ट्रेन का प्रति सीट किराया 630 रुपये निर्धारित किया गया है। शनिवार से कालका-शिमला ट्रैक पर रेल मोटर कार की टाइमिंग पर लग्जरी एसी ट्रेन चलेगी।

उत्तर रेलवे ने शनिवार से रेल मोटर कार का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। यात्री गाड़ी संख्या 52459/60 में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। इस ट्रेन के लिए विशेष तौर पर कोच डिजाइन किए गए हैं। लग्जरी एसी ट्रेन में 5 कोच फर्स्ट क्लास चेयरकार और एक कोच गार्ड केबिन का होगा।

विज्ञापन

यह रहेगा टाइम टेबल

कालका से रवानगी             5:10 बजे सुबह
शिमला पहुंचने का समय     9:50 बजे
शिमला से रवानगी              5:25 बजे
विज्ञापन

यह है लग्जरी ट्रेन की खासियत

1. वातानुकूलित
2. आरामदायक सीटें
3. लकड़ी की तरह दिखने वाला फर्श
4. आधुनिक शौचालय
5. बड़ी खिड़कियां
6. आधुनिक पर्दे
7. स्टील के कूड़ेदान
8. कोच के बाहर आकर्षक डिजाइनिंग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें