फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के बीच राहत की खबर, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, ये हैं नए रेट

Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर 21 रुपये सस्ता हो गया है। सितंबर में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 522 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलिवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को कुल 572 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 78 रुपये सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट भी चुकाना पड़ेगा।

सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 525 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। होम डिलिवरी के 50 रुपये अलग चुकाने होंगे। इसके अलावा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी घट गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इतने में मिलेगा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 36 रुपये घटे हैं। इस महीने 987 रुपये में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। 100 रुपये डिलिवरी चार्जिस अतिरिक्त देने होंगे। पहली सितंबर से पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नए दाम लागू होंगे।

मार्च 2017 तक 12 सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी
अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा मिलेगा। कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार कीमत वसूली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें