फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा, जानें नए दाम

Wed, 01 Sep 2021 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब एक हजार रुपये के करीब पहुंच गई है। महंगाई की मार झेल रही जनता की घरेलू सिलिंडर महंगे होने से परेशानियां और अधिक बढ़ गई है। बीते माह भी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे। 
विज्ञापन
हिमाचल में एलपीजी महंगी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडर 25 रुपये महंगा हो गया है। सितंबर में घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर होम डिलिवरी सहित 987 रुपये में मिलेगा। व्यावसायिक गैस सिलिंडर 75 रुपये महंगा हुआ है। इस माह 1848 रुपये में व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलेगा। उधर, घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी के तौर पर 31 रुपये उनके बैंक खातों में लौटाए जाएंगे। बीते माह भी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे। हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब एक हजार रुपये के करीब पहुंच गई है। महंगाई की मार झेल रही जनता की घरेलू सिलिंडर महंगे होने से परेशानियां और अधिक बढ़ गई है। बीते दो महिनों से एलपीजी के दामों में लगातार बढ़ाेतरी दर्ज की गई है। इससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


अगस्त में थे ये दाम
अगस्त महीने में घरेलू एलपीजी सिलिंडर 25 रुपये महंगा हुआ था।  घरेलू उपभोक्ताओं को 956.50 रुपये चुकाने पड़े। इसमें वितरण शुल्क के 52.50 रुपये शामिल था। उधर, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम पांच रुपये घटे थे। माह के दौरान उपभोक्ताओं को व्यावसायिक सिलिंडर 1773 रुपये में मिला। इसमें वितरण शुल्क 59 रुपये शामिल था। 

जुलाई में इन दामों पर मिली एलपीजी
जुलाई माह में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर  25.50 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर  82 महंगा हुआ था। घरेलू सिलिंडर  931.50 रुपये में मिला था। इसमें होम डिलिवरी के 52.50 रुपये शामिल थी। व्यावसायिक सिलिंडर जुलाई में 1705 रुपये में मिला था। इसमें डिलिवरी चार्ज 59 रुपये शामिल थे। 
विज्ञापन


हालांकि, जून महीने में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। मई के रेट ही इस माह भी लागू हुए थे। घरेलू उपभोक्ताओं को होम डिलिविरी सहित 906 रुपये चुकाने पड़े। सब्सिडी के तौर पर 31.83 रुपये मिले।  होम डिलिवरी के 52.50 रुपये निर्धारित थे। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दाम 122 रुपये कम हुए थे।  सिलिंडर के डिलिवरी शुल्क सहित 1623 रुपये निर्धारित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें