फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते हिमाचल में टले लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला

Wed, 05 May 2021 09:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

गौर हो कि फतेहपुर के तत्कालीन कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया और मंडी के भाजपा सांसद रहे रामस्वरूप शर्मा के देहांत के बाद छह महीने के भीतर उपचुनाव करवाने प्रस्तावित थे। प्रदेश के राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट और फतेहपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव कोरोना महामारी के चलते टल गया। भारतीय निर्वाचन आयोग ने हालात ठीक न होने तक उपचुनाव आगे टालने का निर्णय लिया। गौर हो कि फतेहपुर के तत्कालीन कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया और मंडी के भाजपा सांसद रहे रामस्वरूप शर्मा के देहांत के बाद छह महीने के भीतर उपचुनाव करवाने प्रस्तावित थे।

विज्ञापन


प्रदेश के राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में भी इस बारे में एक प्रस्ताव पारित कर निर्वाचन आयोग को भेजा था कि स्थिति सामान्य होने तक उपचुनाव टाल दिए जाएं। हिमाचल प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मेघालय आदि राज्यों में भी उपचुनाव आगे टालने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें