फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: रोड शो के बाद भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस पर बरसीं

Tue, 14 May 2024 03:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

Kangana Ranaut Lok Sabha Election Nomination:  हॉट सीट बन चुके मंडी संसदीय क्षेत्र से मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन के समक्ष दायर किया। 
विज्ञापन
रोड शो के बाद भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mandi Lok Sabha Constituency: लोकसभा चुनाव में हॉट सीट बन चुके हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन के समक्ष दायर किया। नामांकन से पहले कंगना ने पड्डल मैदान से लेकर डीसी ऑफिस तक रोड शो किया।। रोड शो में भाजपा के कार्यकर्ता नाचते-गाते, नारे लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय के गेट तक पहुुंचे। रोड शो के माध्यम से कहीं न कहीं भाजपा ने हाल ही में हुई कांग्रेस की नामांकन रैली का जवाब देने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन




इसके बाद कंगना रणाैत ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और अपनी माता संग निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके कंगना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज उनके नामांकन को लेकर पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों में इस बात को लेकर अधिक उत्साह है कि मंडी की बेटी आज चुनावी मैदान में है और उसे हर हाल में विजयी बनाना है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता चिंता का विषय: कंगना
कंगना रनौत ने कहा कि मंडी के लोग और मेरे लिए उनका प्यार मुझे यहां ले आया है। हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। कुछ दशक पहले मंडी में भ्रूण हत्या की घटनाएं ज्यादा होती थीं। आज मंडी की महिलाएं सेना, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में हैं। कंगना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता देश के लिए चिंता का विषय है। राजनीति के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी: कंगना
  कंगना रणाैत ने कहा कि आज मैंने मंडी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है।  कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मौका मिला है। मुझे बॉलीवुड में भी बहुत सफलता मिली है और उम्मीद है कि राजनीति के क्षेत्र में भी मुझे सफलता मिलेगी। 
 
 
विज्ञापन

पाकिस्तान के एटम बम का खौफ दिखाने वाले विपक्षी नेताओं को पीएम ने भी देश में ललकारा : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडी में कंगना रनौत की जनसभा में कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे। आजकल कांग्रेस के नेता पूरे देश में पाकिस्तान-पाकिस्तान कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पाकिस्तान के एटम बम का खौफ दिखाने वाले विपक्षी नेताओं को पीएम ने भी देश में ललकारा है और आज जीत भी ललकार रहे हैं। पीएम मोदी ने हमेशा आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और आने वाले समय में भी देते रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें