लाहौल-स्पीति से डाॅ. मारकंडा ने भरा पर्चा, बोले- समर्थकों की सुनी
लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। उन्होंने सोमवार को केलांग में एसडीएम कार्यालय में पर्चा दाखिल किया है। उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार रवि ठाकुर और कांग्रेस की प्रत्याशी अनुराधा राणा से होगा। डाॅ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि 25 साल के राजनीति सफर में उन्होंने लाहौल-स्पीति के विकास में दिन रात एक किया है। कांग्रेस सरकार ने बजट में भारी कटौती की है। उन्होंने अपने कार्यकाल में 22 पुल बनाए हैं और सड़कों का जाल बिछाया। उन्होंने रोजगार के द्वार खोले। समर्थकों ने कहा कि वह चुनाव लड़ें। पूर्व जिप अध्यक्ष रमेश रुअलवा ने कहा कि पूर्व मंत्री डाॅ. मारकंडा ने बतौर आजाद अपना पर्चा भरा है। केहर सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से है।
गगरेट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने दाखिल किया नामांकन
गगरेट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने कहा कि गगरेट में भ्रष्टाचार व ईमानदारी की लड़ाई है। उन्होंने दावा कि कि गगरेट में शोषण के विरुद्ध लहर है। यहां पर यूपी स्टाइल में जो राजनीति की गई है, वह गगरेट की जनता के दिल में उतरी है। क्षेत्र के सैनिक किसान महिला युवा सहित अन्य तबका हताश होकर रह गया है और यहां पर पूर्व विधायक ने प्रशासनिक रुतबा जनता पर थोपने का काम किया है।
वहीं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को चंचल सिंह पुत्र विशन सिंह गांव चलोला ने भी बताैर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल किया। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से सेवानिवृत्त सैनिक राजीव शर्मा ने बताैर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र भरा और प्रचार शुरू कर दिया है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से एक और निर्दलीय प्रत्याशी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र भरा है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व में कुटलैहड़ मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने भी नामांकन पत्र भरा है।