फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के ढालपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

Wed, 15 May 2019 09:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ढालपुर के ऐतिहासिक भगवान रघुनाथ मैदान में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह 16 मई को कुल पांच रैलियां करेंगे। इसमें पहली रैली सुबह 11 बजे रथ मैदान में होगी, जबकि चार अन्य रैलियां पंजाब में होंगी।

विज्ञापन


एसपीजी ने बुधवार को स्थानीय प्रशासन के साथ रैली स्थल और उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थलों का जायजा लिया। जिला भाजपा ने भी रैली के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि गुरुवार सुबह राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से ढालपुर मैदान पहुंचेंगे और यहां से सीधे रैली स्थल जाएंगे। उन्होंने कहा कि रैली में जिलाभर से करीब 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के जिला पदाधिकारी बुधवार देर शाम तक रैली स्थल पर तैयारियां में लगे रहे।  इस मौके पर भाजपा के महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी खुशहाल राठौर तथा दिगम्बर राणा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें