सिरमौर के पांवटा साहिब में नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रैलियों का जवाब देने का प्रयास किया। सिद्धू ने अपने तल्ख तेवरों और मजाकिया अंदाज से हिमाचली वोटरों को रिझाने का भरसक प्रयास किया।
वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू की रैली के दौरान पंडाल से बाहर कुछ लोग मोदी-मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। सिद्धू ने उन्हें भी करारा जवाब दिया। कहा कि दम है तो सच सुन लो। झूठा है मोदी।
शीघ्र फेंकू नंबर-1 फिल्म उन पर आएगी। कहा कि जो बात करते हैं, करोड़ों की- संगत है भगोड़ों की। इस पर रैली में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश में आकर चौकीदार चोर है के नारे लगाए।