फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को महंगी पड़ेगी सुप्रीम कोर्ट से टक्कर : जयराम

Wed, 24 Apr 2019 10:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से टक्कर लेना महंगा पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ  राजनीतिक दुष्प्रचार में सुप्रीम कोर्ट को मोहरा बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल गांधी के माफीनामे को नामंजूर किए जाने का स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उसने मोदी के खिलाफ  कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सांविधानिक संस्थाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का रहा है। इसी कड़ी में राहुल गांधी लगातार सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के साथ-साथ चुनाव आयोग और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को भी बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय थल सेना अध्यक्ष को सड़क का गुंडा कहने में जरा भी शर्म नहीं की। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष का यह जहरीला अभियान उस एक बड़ी साजिश का हिस्सा है जिसके तहत देश में वे अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें