फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से 23 को नामांकन भरेंगे माकपा प्रत्याशी दलीप कायथ

Fri, 29 Mar 2019 07:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
CPI (M) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मंडी से प्रत्याशी दलीप सिंह कायथ  23 अप्रैल को मंडी में नामांकन पत्र भरेंगे। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में सिर्फ एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को माकपा के चुनाव प्रचार की समीक्षा के लिए शिमला में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक और पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य राकेश सिंघा ने की। इस अवसर पर पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और राज्य प्रभारी तपन सेन विशेष तौर पर मौजूद रहे।

उन्होंने पार्टी नेताओं से चुनाव प्रचार को लेकर विस्तार से चर्चा की। सेन ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने पांच वर्षों में आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का ही काम किया है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। रसोई गैस की कीमत एक हजार रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच चुकी है। भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में मात्र जुमलेबाजी की है। पिछले चुनाव में हर वर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वायदा किया था।

विज्ञापन

लाखों लोगों का रोजगार छिन लिया

सत्ता में आने के बाद नया रोजगार तो दूर उल्टे नोटबंदी कर मोदी सरकार ने लाखों लोगों का रोजगार छिन लिया। आज देश में बेरोजगारी दर ने पिछले 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने कहा कि केंद्रीय कमेटी की ओर से निर्धारित किए लक्ष्य के आधार पर पार्टी प्रदेश में एकमात्र मंडी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रही है। चुनाव प्रचार के पहले चरण में मंडी लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों और खंड स्तर पर अधिवेशन कर प्रचार कमेटियां गठित की जा चुकी हैं।

दूसरे चरण के प्रचार में सभी क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवार के परिचय पर्चे के साथ 22 अप्रैल तक घर-घर प्रचार किया जाएगा। 23 अप्रैल को पार्टी उम्मीदवार दलीप सिंह कायथ मंडी में अपना नामांकन पत्र भरेंगे।

इसमें मंडी लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से दस हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भाग लेंगे। रैली को पार्टी उम्मीदवार सहित पार्टी पोलित ब्यूरो की सदस्य व पूर्व लोकसभा सांसद सुभाषिनी अली सहगल संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें