फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीट ऊंचा ग्लेशियर गिरा, चार लोगों ने भाग कर बचाई जान

Fri, 29 Mar 2019 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
बर्फ में दबी जेसीबी को बाहर निकालते आईटीबीपी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला वैली के मस्तरंग स्थित शशांक नाले में एक जेसीबी मशीन ग्लेशियर की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि मशीन चला रहे ऑपरेटर और अन्य तीन लोगों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचा ली। वहीं आईटीबीपी के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्लेशियर में दबी जेसीबी मशीन को सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक रक्षम-छितकुल मार्ग पर एक जेसीबी सड़क पर पड़ी बर्फ को हटाने का कार्य कर रही थी। अचानक 150 मीटर लंबे और 25 फीट ऊंचे ग्लेशियर को काटते समय शशांक नाले के पास ग्लेशियर खिसकना शुरू हो गया। जेसीबी चला रहे ऑपरेटर कुलदीप, लोनिवि के सुपरवाइजर अनिल और अन्य दो लोग खतरे को भांपते हुए वहां से भाग खड़े हुए। यह जेसीबी नाले के बीच में कार्य नहीं कर रही थी वरना बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

ग्लेशियर में जेसीबी दबने की सूचना छितकुल पंचायत प्रधान राजकुमारी नेगी और मशीन के ठेकेदार ने आईटीबीपी की 50वीं वाहिनी के मस्तरंग चौकी स्थित डिप्टी कमांडेंट दौलत सिंह को दी। इसके बाद कंपनी कमांडेंट मनीष कटारिया के निर्देशों के बाद आईटीबीपी के 25 जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आईटीबीपी के जवानों ने विभिन्न औजारों का प्रयोग कर ग्लेशियर की चपेट में आई जेसीबी मशीन को बर्फ से सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन


भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट दौलत सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ग्लेशियर में फंसी जेसीबी को बाहर निकाला लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में जवान लाल सिंह नेगी, तीर्थ राम, राजेंद्र, रोशन लाल, विजय कुमार, प्रदीप नेगी, नीम सिंह नेगी, अशोक कुमार, धन सिंह, विनोद कुमार, समाधान, अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें