फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: अनूठी पहल, वोट डालो और डीसी के साथ लंच करो

Sat, 20 Apr 2019 06:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में अनूठी योजना तैयार की गई है। इसके तहत पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष आयु के युवाओं को जिला निर्वाचन अधिकारी (डीसी) के साथ लंच का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


मतदान के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति की ओर से यह पहल की जा रही है। उपायुक्त के साथ लंच के लिए युवाओं को मतदान के बाद अंगुली पर लगी नीले रंग की स्याही के साथ सेल्फी लेकर इसे अपने फेसबुक पेज पर अपलोड करना है।

इसके बाद सेल्फी को स्वीप ऊना फेसबुक पेज के साथ टैग करना होगा। स्वीप फेसबुक पेज से सेल्फी की जिला निर्वाचन कार्यालय छंटनी करेगा। छंटनी के बाद चयनित जिले के 25 युवाओं को उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति के साथ ऊना में शानदार लंच करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिला निर्वाचन अधिकारी

राकेश कुमार प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से पांच-पांच युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्हें दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पहले सेल्फी टैग करने वालों को लंच का मौका मिल सकता है। हालांकि, चयन की प्रक्रिया अभी तय नहीं है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि इसका मकसद मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। युवा देश के भाग्य विधाता हैं और उन्हें लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव-2019 में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें