फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपशब्द कहने पर देवभूमि के किसी नेता पर पहली कार्रवाई

Sat, 20 Apr 2019 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नेताओं की बदजुबानी को लेकर दूसरे प्रदेशों के नेताओं पर कार्रवाई होती रही है। लेकिन यह पहली बार है जब हिमाचल के किसी नेता पर चुनाव आयोग की गाज गिरी और प्रचार पर रोक लगाई है। चुनावी इतिहास को खंगाले तो डॉ. वाईएस परमार से लेकर वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल तक कड़क नेता माने गए लेकिन सभी नेता देशभर में शालीन नेताओं में माने जाते रहे हैं।

विज्ञापन


वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तो विपक्ष सीधे-साधे व्यवहार के लिए कटाक्ष करता रहा है। लेकिन भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की वजह से पहली बार हिमाचल का नाम बदजुबानी करने वाले नेताओं की सूची में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि विपक्षी दल कांग्रेस और माकपा तो जहां खुले तौर पर सत्ती के इस रवैये पर नाराजगी जता रहे हैं।

वहीं, भाजपा नेता भी खुले तौर पर अपने नेता का बचाव करने से बच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार तो पहले ही इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। जाहिर है आने वाले समय में सत्ती पर हुई कार्रवाई हिमाचल के नेताओं के लिए एक नजीर बन जाएगी कि बदजुबानी नेताओं को किस हद तक बदनाम कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदजुबानी की पक्षधर नहीं भाजपा : चंद्रमोहन

फाइल फोटो
भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि भाजपा कभी भी बदजुबानी की पक्षधर नहीं रही है। ऐसी कांग्रेस की संस्कृति रही है और यही वजह है कि उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री को सार्वजनिक मंचों से चोर कह रहे हैं। यह तब है जब आज तक किसी भी एजेंसी या संस्था ने एक भी आरोप नरेंद्र मोदी पर नहीं लगाया है।

खुद सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 2जी स्पेक्ट्रम, कामनवेल्थ गेम्स, कोयला जैसे बड़े घोटाले किए, लेकिन भाजपा ने कभी प्रधानमंत्री को चोर नहीं कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी बदजुबानी पर भी ध्यान देना चाहिए। बाकी पार्टी अध्यक्ष ने जिस भी संदर्भ में बोला उसपर सफाई दी थी। ऐसे में आयोग ने कार्रवाई की है तो वह पार्टी को स्वीकार्य है।

सत्ती के प्रचार में पूर्ण रोक लगाए चुनाव आयोग : किमटा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के लोकसभा चुनाव प्रचार में पूरी तरह से रोक लगाए। कहा कि आयोग ने 48 घंटे की रोक लगाई है जो उनके बर्ताव के अनुसार काफी कम है। सत्ती ने राहुल गांधी जैसे राष्ट्रीय नेता पर अपशब्द कहकर अपना ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी और हिमाचल का भी सिर शर्म से झुका दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें