फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के एक पूर्व मंत्री, दो पूर्व विधायक भी कांग्रेस में आने को तैयार

Tue, 23 Apr 2019 04:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के बाद भाजपा के एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक भी कांग्रेस में आने के लिए तैयार हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने इन नेताओं के पास अपने दूत बनाकर भेज दिए हैं।

विज्ञापन


चंदेल के करीबी इन नेताओं ने कांग्रेस को सकारात्मक संकेत दिए हैं। चंदेल की तरह ये भी लंबे समय से पार्टी में घुटन महसूस करने की बात कर रहे हैं और किनारा चाहते हैं।

 

विज्ञापन

कांग्रेस में आने के लिए मारने लगे हाथ-पांव

बताते हैं कि सुरेश चंदेल के भाजपा में आने के बाद से ये भाजपा नेता भी कांग्रेस में आने के लिए हाथ-पांव मारने लगे हैं। इन नेताओं को कांग्रेस लाने का रास्ता तैयार करने में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल जोर-शोर से लगे हुए हैं।

ये भाजपा नेता 25 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के नामांकन से पहले आयोजित रैली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। देखना होगा कि सुरेश चंदेल इन नेताओं को कांग्रेस में लाने के लिए कितने सफल होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें