हिमाचल में शनिवार को हुए लोकसभा और छह विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों के मतदान प्रतिशतता को लेकर राज्य निर्वाचन विभाग ने अंतिम आंकड़े जारी किए हैं। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में लोकसभा के लिए 72 फीसदी मतदान हुआ है। मंडी लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 73.15 फीसदी, हमीरपुर सीट पर 71.56, शिमला 71.26 और कांगड़ा सीट पर सबसे कम 67.89 फीसदी मतदान हुआ है।
उपचुनावों में कुटलैहड़ में सबसे अधिक 76.89% , गगरेट में 75.14, लाहौल-स्पीति में 75.09 सुजानपुर में 73.76, बड़सर में 71.69 और धर्मशाला में सबसे कम 71.2 फीसदी मतदान हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि ताजा आंकड़ों के अनुसार लोकसभा में 72 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने भारी संख्या में मतदान के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया है।
किस जगह कितने प्रतिशत हुआ मतदान
कांगड़ा-चंबा सीट
विस क्षेत्र मतदान
चुराह 70.99
चंबा 68.88
डलहौजी 66.62
भटियात 65.25
नूरपुर 68.24
इंदौरा 68.98
फतेहपुर 67.41
ज्वाली 66.92
ज्वालामुखी 69.32
जयसिंहपुर 62.38
सुलह 67.38
नगरोटा 70.6
कांगड़ा 69.78
शाहपुर 67.7
धर्मशाला 71.61
पालमपुर 68.88
बैजनाथ 63.57
कुल 67.89
मंडी संसदीय सीट
विस क्षेत्र मतदान
भरमौर 63.12
लाहौल-स्पीति 75.08
मनाली 74.63
कुल्लू 72.05
बंजार 74.2
आनी 73.27
करसोग 73.44
सुंदरनगर 75.86
नाचन 77.64
सराज 79.04
द्रंग 74.13
जोगिंद्रनगर 68.35
मंडी 74.68
बल्ह 76.9
सरकाघाट 67.62
रामपुर 74.19
किन्नौर 71.39
कुल 73.15
हमीरपुर संसदीय सीट
विस क्षेत्र मतदान
देहरा 65.09
जसवां परागपुर 68.96
धर्मपुर 63.92
भोरंज 68.71
सुजानपुर 74.21
हमीरपुर 70.64
बड़सर 72.29
नादौन 72.89
चिंतपूर्णी 72.27
गगरेट 75.56
हरोली 71.26
ऊना 74.56
कुटलैहड़ 77.46
झंडूता 71.96
घुमारवीं 71.65
बिलासपुर 71.76
श्री नयनादेवी 72.89
कुल 71.56
शिमला संसदीय सीट
विस क्षेत्र मतदान
अर्की 68.18
नालागढ़ 71.84
दून 73.84
सोलन 68.65
कसौली 76.15
पच्छाद 73.16
नाहन 79.82
श्री रेणुकाजी 72.4
पांवटा साहिब 75.71
शिलाई 71.23
चौपाल 67.52
ठियोग 66.63
कसुम्पटी 63.23
शिमला शहरी 63.96
शिमला ग्रामीण 66.72
जुब्बल-कोटखाई 75.51
रोहड़ू 74.51
कुल 71.26