विधानसभा क्षेत्र सिराज, मंडी और बल्ह की मतगणना स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में होगी। वहीं करसोग, सुंदरनगर, नाचन और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में होगी।द्रंग और जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजीव गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज जोगिंद्रनगर में होगी।
मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत ही आने वाले किन्नौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बचत भवन रिकांगपिओ में होगी। इसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) रामपुर में होगी।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले कांगड़ा जिला के देहरा, जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के अतिरिक्त कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी में की जाएगी।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में होगी। हमीरपुर जिला के भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) हमीरपुर में की जाएगी।
ऊना जिला के चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में जबकि बिलासपुर जिला के झंडूता, घुमारवीं, बिलासपुर और श्रीनयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में की जाएगी।
शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत शिमला जिला के चौपाल, ठियोग, कसुंपटी, शिमला ग्रामीण, जुब्बल-कोटखाई और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज धामी में की जाएगी।
जिला सोलन के अर्की, नालागढ़, दून, सोलन और कसौली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में होगी। जबकि सिरमौर जिला के पच्छाद, नाहन, श्री रेणूका जी पांवटा साहिब और शिलाई विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में की जाएगी।