करीब एक बजे तक स्थिति काफी स्पष्ट हो जाएगी। इसी दौरान जीत का जश्न मनाने की तैयारियां शुरू होंगी। जश्न के दौरान ही मौसम बिगड़ने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत भी मिलेगी। उधर, बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.4, बिलासपुर में 37.8, हमीरपुर में 37.1, सुंदरनगर में 36.5, कांगड़ा में 36.2, नाहन में 35.9, चंबा-भुंतर में 34.4, सोलन में 33.0, धर्मशाला में 29.6, शिमला में 27.5, कल्पा में 22.6, डलहौजी में 21.0 और केलांग में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।