फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा के मामलों की अब व्हाट्सऐप से हो सकेगी शिकायत, लॉकडाउन में सरकार ने दी सुविधा

Sat, 18 Apr 2020 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घरेलू हिंसा के मामलों की शिकायत अब व्हाट्सऐप से भी दर्ज होंगी। लॉकडाउन के दौरान शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए सरकार ने नई सुविधा शुरू की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत लॉकडाउन अवधि के दौरान विभिन्न मीडिया के माध्यम से घरेलू हिंसा के मामले दर्ज हो रहे हैं। घरेलू हिंसा के मामलों की समस्याओं को निपटाने के लिए विभाग ने व्हाट्सऐप नंबर 7650066994 जारी किया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिलाएं घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायतें इस नंबर पर दर्ज करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। विभाग ने सभी जिलों में वन स्टॉप सेंटर भी स्थापित किए हैं। इसके माध्यम से किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिला को आपातकालीन स्थिति में सहायता, बचाव सेवाएं, चिकित्सा सहायता, एफआईआर दर्ज करने में सहायता दी जाएगी। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक समर्थन और परामर्श तथा अस्थाई आश्रय आदि सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें