सरकार ने दस आईएएस अधिकारियों को नोडल अफसर नियुक्त किया है। प्रमुख सचिव राजस्व ओंकार शर्मा राज्य नोडल अधिकारी पहले ही लगाए जा चुके हैं। एमडी एचआरटीसी यूनुस राज्य संयुक्त नोडल अधिकारी लगाए हैं। प्रमुख सचिव सूचना रजनीश को हरियाणा, दिल्ली और एनसीटी, सचिव वित्त अक्षय सूद तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, सचिव आयुर्वेद जीके श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़, निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन को पंजाब, चंडीगढ़ व मोहाली ट्राई सिटी, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज बैरवा को राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश, वरिष्ठ एचएएस अधिकारी मनमोहन शर्मा को असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय व निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जम्वाल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम के लिए नोडल अधिकारी लगाया गया है।