लॉकडाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर प्रदेश में एक आईएएस अफसर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। प्रदेश में 9,374 लोग निगरानी में रखे गए थे। इनमें से 5,753 लोगों ने 28 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है। वर्तमान में 3,621 लोग निगरानी में हैं।
प्रदेश में अब तक 4,643 लोगों की कोविड-19 जांच की गई है। कुल 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 22 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। चार लोग प्रदेश से बाहर इलाज कराने गए हैं। वर्तमान में 13 कोरोना संक्रमित मरीज हैं जिनका इलाज चल रह है। एक की मौत हो चुकी है।
छात्रों को वापस लाया गया
लॉकडाउन के बीच राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को एचआरटीसी की बसों से हिमाचल लाया गया है। छात्रों को निजी होटलों में ठहराया गया है। यहां छात्रों के लिए बफर क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। छात्रों के बाकायदा कोविड~19 के टेस्ट भी होंगे।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से भी छात्र हिमाचल लौटेंगे। इसके लिए एचआरटीसी की बसें रवाना कर दी गई हैं। मंत्रियों और विधायकों की मांग पर सरकार ने यह फैसला लिया है।