अब 24 अक्तूबर को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजगढ़ कॉलेज जबकि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना धर्मशाला कॉलेज के प्रयास भवन में होगी।
उधर, मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा से लेकर अन्य तरह के प्रबंध पहले ही कर लिए थे। सुबह मॉक पोल के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम के खराब होने की शिकायत मिली जिसके बाद सभी खराब मशीनों को बदलकर मतदान शुरू कराया गया।
इस दौरान 44 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिये मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने वेबकास्टिंग कर सीधी नजर रखी। पच्छाद में 452 और धर्मशाला में 356 मतदान कर्मी तैनात किए गए थे। मतदान के दौरान कुछ जगहों पर हल्के विवाद की शिकायत मिलीं लेकिन निर्वाचन अधिकारियों ने उन्हें निपटा लिया।
पच्छाद में पांच उम्मीदवार मैदान में
रीना कश्यप भाजपा
जीआर मुसाफिर कांग्रेस
दयाल प्यारी आजाद
पवन कुमार आजाद
सुरेंद्र कुमार आजाद
धर्मशाला में सात में होगा मुकाबला
विशाल नैहरिया : भाजपा
विजय इंद्र कर्ण : कांग्रेस
राकेश चौधरी : आजाद प्रत्याशी
पुनीश पाधा : आजाद प्रत्याशी
डॉ मनोहर लाल धीमान : आजाद प्रत्याशी
सुभाष चन्द शुक्ला : आजाद प्रत्याशी
निशा कटोच : आजाद प्रत्याशी
समय धर्मशाला पच्छाद
9 बजे 7.80 8.00
11 बजे 20.83 26.69
1 बजे 37.32 43.58
3 बजे 52.18 59.39
5 बजे 65.38 71.64
7 बजे --- 72.85