फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन बारिश के आसार, चोटियों पर बर्फबारी जारी

Mon, 21 Oct 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
रोहतांग में ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मौसम फिर बदलने वाला है। कई भागों में मंगलवार से बारिश के आसार हैं। 24 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आ रहा है।

विज्ञापन


उधर, चोटियों पर जारी बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, कल्पा में 3.0 और मनाली में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

इन छह जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

राजधानी शिमला में सोमवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को मैदानों में मौसम साफ और अन्य क्षेत्रों में खराब रहने का पूर्वानुमान है।

सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.8, बिलासपुर में 28.5, हमीरपुर में 28.2, भुंतर में 27.9, कांगड़ा में 27.6, सुंदरनगर में 26.9, नाहन में 26.5, चंबा में 26.2, सोलन में 26.0, धर्मशाला में 21.8, शिमला में 21.4, कल्पा में 17.3, केलांग में 14.1 और डलहौजी में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें