फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडल बाजार में एस्केलेटर की जगह लगेगी लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एस्केलेटर लगाने का प्रोजेक्ट रद्द अब लिफ्ट लगाने का लिया फैसला
विज्ञापन

लिफ्ट लगाने पर खर्च होंगे 1.47 करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार से मालरोड जाने के लिए लोगों और सैलानियों को अब सीढ़ियां नहीं चढ़नी पडे़ंगी। इन्हें जल्द ही लिफ्ट में आवाजाही की सुविधा मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 1.47 करोड़ रुपये की लागत से यहां छोटी लिफ्ट की सुविधा देने का फैसला लिया है। अभी लोगों को मालरोड जाने के लिए लोअर बाजार से करीब 100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
लिफ्ट से लोग चंद सेकंड में ही लोअर बाजार में सुंदर पंसारी की दुकान के पास से मिडल बाजार तक पहुंच जाएंगे। मिडल बाजार से 8-10 सीढ़ियां पार करते ही मालरोड पहुंचेंगे। अभी लोगों को यहां तीखी ढलान पर 90 से 100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इसी जगह पर पहले एस्केलेटर लगाने की योजना बनाई थी। लेकिन तीखी ढलान होने और दोनों तरफ बाजार होने के कारण एस्केलेटर की फिजिबिलिटी नहीं बन पाई। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है। अब यहां लिफ्ट लगाने का फैसला लिया है। वीरवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसी साल के अंत तक इस प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा। प्रोजेक्ट का जिम्मा रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन को सौंपा है। शहर के लोअर बाजार से मालरोड जाने के लिए यह पहली लिफ्ट होगी। अभी सिर्फ कार्टरोड से मालरोड जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

8 लोग कर सकेंगे सफर, बनेगा ब्रिज
रोपवे कार्पोरेशन के अनुसार लोअर बाजार से लगने वाले लिफ्ट के टावर की ऊंचाई 23.55 मीटर होगी। इसमें एकसाथ आठ लोग सफर कर सकेंगे। यह लिफ्ट मिडल बाजार में निगम परिसर के टैरेस तक पहुंचाएगा। टैरेस से मिडल बाजार के रास्ते को जोड़ने के लिए 8.64 मीटर लंबा ब्रिज बनेगा। यह ब्रिज 2.10 मीटर चौड़ा होगा। इस काम को चार महीने में पूरा करने का टारगेट रखा है। कार्पोरेशन के जीएम रोहित ठाकुर के अनुसार जल्द ही इसका निर्माणकार्य शुरू किया जाएगा।
सुंदर बनेगा रिज का दौलत सिंह पार्क
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर बुधवार को शहरी विकास सचिव ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर निगम को रिज के दौलत सिंह पार्क को संवारने का जिम्मा दिया है। निगम इस पार्क को और सुंदर बनाने के लिए कुछ जगह से रैलिंग हटाएगा। शहर में ढली टनल, फुटपाथ निर्माण, पार्किंग, लिफ्ट आदि के कामों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

धंसते रिज के काम के लिए पहुंची मशीनरी
शिमला। रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को बचाने के लिए शुरू होने वाले निर्माण कार्य के लिए मशीनरी और निर्माण सामग्री पहुंचना शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग इस प्रोजेक्ट का काम कर रहा है। धंस रहे हिस्से को बचाने के लिए गहराई से पिल्लर लगाए जाने हैं। तीन मंजिला स्ट्रक्चर बनाकर रिज को मजबूती दी जाएगी। इस निर्माण कार्य के लिए नगर निगम ने निचली ओर स्थित तिब्बती मार्केट को भी शिफ्ट कर दिया है। वहीं रिवोली के समीप की दुकानों को भी शिफ्ट करने की तैयारी है। यहां जमीन धंसने से कई दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में निगम इन्हें भी शिफ्ट करने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें