फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील को किया खारिज

Sat, 23 Sep 2023 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सिरमौर निवासी शुपा राम की अपील को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पत्नी की हत्या के जुर्म के लिए सुनाई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सिरमौर निवासी शुपा राम की अपील को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि हत्या के जुर्म के लिए विचारण अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर सही निर्णय सुनाया है।

विज्ञापन


सत्र न्यायाधीश सिरमौर के निर्णय को हाईकोर्ट के समक्ष अपील से चुनौती दी थी। विचारण अदालत ने दोषी को पत्नी की हत्या करने के जुर्म के लिए दोषी ठहराया था। इस जुर्म के लिए अदालत ने उसे उम्र कैद और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। अदालत ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड का अवलोकन पर पाया कि शुपा राम की शादी सत्या देवी से हुई थी।

उनके पांच बच्चे थे जो अपने चाचा के साथ जाखल गांव में रहते थे। 19 मई 2015 को बड़ा बेटा उनसे मिलने आया। सत्या ने बेटे से कहा कि उसके पिता ने उससे मारपीट की है। मामला सुलझ जाने के बाद तीनों ने एक साथ खाना खाया। सुबह शुपा राम ने बेटे को कहा कि चाचा से कुछ पैसों का इंतजाम कर ताकि सत्या देवी की चिकित्सा जांच की जा सके।
विज्ञापन


सुबह साढ़े छह बजे बेटा पैसों का इंतजाम करने के लिए चाचा के घर चला गया। उसे चाचा रास्ते में ही मिल गया। उसके बाद दोनों वापस लौट आए। उन्होंने देखा कि सत्या देवी घर के बाहर लहूलुहान पड़ी थी। दोनों ने उसे उठाया और रसोई में ले गए। लेकिन तब तक वह मर गई थी।

इस दौरान शुपाराम सोया हुआ था। बेटे ने पुलिस को सारी बात बताई और शुपा राम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। गवाहों और बयानों के आधार पर विचारण अदालत ने शुपा राम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी जिसे हाईकोर्ट ने बरकरार रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें