फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने हेलीकॉप्टर से हुई लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत: राठौर

Sat, 05 Oct 2019 05:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भूटान में हेलीकॉप्टर हादसे में ननाओं (सुलह) के लेफ्टिनेंट रजनीश शहीद हो गए हैं। इसका कारण पुराना हेलीकॉप्टर रहा है। यह सवाल शहीद के परिजनों ने उनके सामने उठाए हैं।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर (चीता) 1962 में बनाया गया था। यह फ्रांस से लिया गया था। अब तो 2000 में फ्रांस की कंपनी ने यह हेलीकॉप्टर बनाना भी छोड़ दिया है, तो इसके कलपुर्जे भी कहां मिलते हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को प्रदेश के सांसदों और रक्षामंत्री के साथ उठाएगी। 

  पालमपुर में पत्रकार वार्ता में राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार की दो साल की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस मुखर नहीं हो सकी है। अब उन्होंने कांग्रेस संगठन की कमान ठीक से संभाल ली है।
विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। कांग्रेस एकजुट होकर पच्छाद और धर्मशाला उप चुनाव जीतेगी। महंगाई से तंग जनता अब इस मुद्दे को सबसे ऊपर लेगी।

देश में आर्थिक आपातकाल में कंपनियां बंद हो रही हैं और लोगों का रोजगार छिन रहा है, जबकि केंद्र की सरकार देश का ध्यान अन्य मुद्दों पर भटका रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अफसरशाही पर कोई नियंत्रण नहीं है।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उप प्रभारी गुरकीरत सिंह, कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल, पूर्व विस अध्यक्ष बृज बुटेल, विधायक आशीष बुटेल, पूर्व विधायक जगजीवन पाल और यादवेंद्र गोमा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें