फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देवनगर में मृत मिली लैपर्ड कैट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवनगर में सड़क पर मृत मिली लैपर्ड कैट
विज्ञापन

शिमला। शहर के जाखू के बाद अब विकासनगर के देवनगर इलाके में एक लैपर्ड कैट जंगली बिल्ली मृत मिली है। अंदेशा जताया जा रहा है कि गाड़ी की टक्कर से इसकी मौत हुई है। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे इसे देखा। लोगों ने इसे तेंदुए का शावक समझा। इसकी सूचना पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा और स्थानीय पार्षद रचना भारद्वाज को दी।
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर ने बाद में वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची विभाग की टीम इसे अपने साथ ले गई। विभाग के अनुसार यह लैपर्ड कैट है। गौरतलब है कि इससे पहले जाखू और कैथू एरिया में भी लैपर्ड कैट मृत मिल चुकी है। शहर में तेंदुए की दहशत से लोग पहले ही सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें