फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिमला के समरहिल की एवरेस्ट कॉलोनी में फंसा तेंदुए का शावक, वन्य प्राणी विभाग ने सुरक्षित निकाला

Fri, 24 May 2024 05:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

समरहिल वार्ड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास एवरेस्ट कॉलोनी में पेयजल टंकियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए पिंजरे में तेंदुए का शावक फंस गया।
विज्ञापन
एवरेस्ट कॉलोनी में फंसा तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला शहर के समरहिल वार्ड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास एवरेस्ट कॉलोनी में पेयजल टंकियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए पिंजरे में तेंदुए का शावक फंस गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद वन्य जीव विभाग ने शावक को सुरक्षित निकाला। जानकारी के अनुसार शावक निजी कॉलोनी में घुस गया था, जहां पानी की टंकी की सुरक्षा के लिए लगाई गए लोहे पिंजरे में फंस गया।

विज्ञापन


इसके बाद करीब। 12:30 बजे लोगों ने प्रशासन को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद करीब 2:30 बजे वन्य जीव विंग की बचाव और पुनर्वास टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रेंकुलाइजर के जरिये शावक को बेहोश किया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उसे टूटीकंडी बचाव केंद्र ले जाया गया है। दो-तीन दिन के भीतर शावक को दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें