फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू के सात विभागों ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Fri, 24 May 2024 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पत्रकारिता और साइकोलॉजी विभाग के अलावा अब सात विभागों ने शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं के पत्रकारिता और साइकोलॉजी विभाग के अलावा अब सात विभागों ने शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन परिणामों को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। शुक्रवार को घोषित किए गए परिणाम में पीएचडी माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री, भूगोल, विधि, जूलॉजी, बॉटनी, और टूरिज्म विभाग शामिल हैं। विवि के डीएस कार्यालय और इन विभागों ने अभी तक पीएचडी में सत्र 2023-24 के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के बाद होने वाली काउंसलिंग की तिथि घोषित नहीं की है। विभाग जल्द वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें