फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: तेंदुए द्वारा बच्चा उठाने के मामले में जांच शुरू, डीएफओ के बयान किए दर्ज

Thu, 11 Nov 2021 08:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य मानवाधिकार आयोग ने दो दिन पहले ही स्वत: संज्ञान लेते हुए एसपी शिमला, डीएफओ वाइल्ड लाइफ और उप अरण्यपाल को नोटिस जारी किए हैं। आयोग ने उनसे हलफनामे पर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के डाउनडेल से तेंदुए द्वारा बच्चा उठाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। राज्य मानवाधिकार आयोग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने इस छानबीन को शुरू कर वीरवार को डीएफओ वन्य प्राणी शिमला के बयान दर्ज किए। आयोग ने अपने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से हलफनामे पर फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


एक आदमखोर तेंदुए पर बच्चे को उठाने का संदेह है। क्षेत्र के कई लोगों को प्रथम दृष्टया यह वही तेंदुआ लग रहा है, जिसने कनलोग से बीते अगस्त महीने में एक बच्ची को उठाया था। इस मामले की शिमला पुलिस अलग से जांच कर रही है। राज्य मानवाधिकार आयोग ने दो दिन पहले ही स्वत: संज्ञान लेते हुए एसपी शिमला, डीएफओ वाइल्ड लाइफ और उप अरण्यपाल को नोटिस जारी किए हैं। आयोग ने उनसे हलफनामे पर जवाब तलब किया है। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पीएस राणा और सदस्य डॉ. अजय भंडारी ने इस विषय में सू मोटो लिया है। 

आयोग ने अपने ही पुलिस अधीक्षक प्रमोद शुक्ला से भी फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट तलब की है। इस आदेश के बाद प्रमोद शुक्ला ने अपनी जांच शुरू करते हुए वीरवार को डीएफओ वन्य प्राणी प्रकोष्ठ के बयान लिए। शुक्रवार को वह मौके का मुआयना कर सकते हैं। आयोग में इस मामले की सुनवाई 22 नवंबर को रखी गई है। शुक्ला ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर उन्होंने जांच शुरू कर दी है। वह अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें