फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 31 मार्च के बाद भी मिलेंगे एलईडी बल्ब

Thu, 28 Jan 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 31 मार्च के बाद भी सस्ते दामों पर एलईडी बल्ब उपलब्ध करवाए जाएंगे। एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) अपनी फ्लैगशिप योजना डॉमेस्टिक एफिशिएंट लाइटिंग प्रोग्राम (डीईएलपी) को प्रदेश में 31 मार्च 2016 तक बंद नहीं करेगी।
विज्ञापन


कंपनी ने पहले योजना को बंद करने का फैसला लिया था। अब उपभोक्ताओं की बढ़ती डिमांड को देखते हुए योजना को चालू रखने की सहमति बनाई गई है। ईईएसएल के परियोजना प्रबंधक संजय भागरा ने इसकी पुष्टि की है।

डलहौजी, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, कुल्लू, रामपुर, रोहड़ू, शिमला और नाहन में सस्ते दामों पर एलईडी बल्ब दिए जा रहे हैं। योजना में दिए जा रहे बल्ब की कीमत 100 रुपये है।
विज्ञापन


यह कीमत बाजार में उपलब्ध बल्ब की तुलना में एक तिहाई है। ईईएसएल तीन साल तक इन बल्बों में आने वाली सभी तकनीकी खामियों को मुफ्त में दुरुस्त करेगी। इन बल्बों को वितरण केंद्रों या अधिकृत रिटेल स्टोरों के जरिये ही बदला जाएगा जिनके बारे में जानकारी वितरण कार्य पूरा होने के बाद दी जाएगी।

संजय भागरा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एलईडी बल्बों को अपनाने की प्रक्रिया काफी उत्साहवर्धक रही है। अब तक 8.32 लाख से अधिक घरों ने एलईडी बल्ब खरीदकर अपने घरों में बिजली की बचत का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें