फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बुधवार सुबह भाजपा विधायक दल के साथ राज्यपाल से मिलेंगे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

Tue, 27 Feb 2024 11:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक दल बुधवार सुबह प्रातः 7:30 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में मुलाकात करेंगे। 
 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में चली गई है। अगर 28 फरवरी को बजट बहुमत से पारित नहीं होता है तो सुक्खू सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य में बजट सत्र चल रहा है। उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक दल बुधवार सुबह प्रातः 7:30 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


नैतिकता के आधार पर पद छोड़ें मुख्यमंत्री : जयराम
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को नैतिकता के आधार पर पद छोड़ देना चाहिए। हमने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि कटौती प्रस्ताव भी डिवीजन ऑफ वोट से होना चाहिए। जब भी फाइनेंशियल बिल पारित हो तो फ्लोर टेस्ट हो और बजट पारित करने के लिए डिवीजन ऑफ वोट होना चाहिए। 

एक हफ्ते या एक महीने के अंदर प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर जाएगी : हर्ष महाजन
 वहीं, हर्ष महाजन ने अपनी जीत के बाद कहा कि कांग्रेस की सरकार बहुमत खो चुकी है। अगर शर्म है तो सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार गिरेगी और भाजपा की सरकार बनेगी। एक हफ्ते या एक महीने के अंदर प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। महाजन ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दिया। 
विज्ञापन


हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ, 34 वोट हर पार्टी को मिले : डॉ. बिंदल
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार और समस्त भाजपा विधायक दल ने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हर्ष महाजन को उनकी जीत पर शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि 34 वोट हर पार्टी को मिले और पर्ची के आधार पर किसी पार्टी के उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। यह हर्ष का विषय है और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का इस जीत से मनोबल बहुत ज्यादा बड़ा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में भी भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल की अध्यक्षता में पटाखे जलाकर इस जीत का जश्न मनाया गया। उनके साथ प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रमोद ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें