फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 के इन छात्रों को मिलेंगे उच्च तकनीक के लैपटॉप

Sat, 28 May 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
दसवीं और जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस हजार बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस हजार बच्चों को दिए जाने वाले लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को लैपटॉप खरीदने का जिम्मा सौंपा गया है। कॉरपोरेशन ने 24 जून तक टेंडर आमंत्रित किए हैं। इस साल 15 अगस्त को दसवीं और जमा दो के पांच-पांच हजार मेधावी बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे।

साल 2016 में बच्चों को उच्च तकनीक के लैपटॉप दिए जाएंगे। स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने टेंडर नोटिस के माध्यम से बताया है कि लैपटॉप में साल 2015 का प्रोसेसर और 2016 का एमएस ऑफिस दिया जाएगा।
विज्ञापन


साल 2015 के मेधावियों से उच्च तकनीक वाले लैपटॉप 2016 के मेधावी बच्चों को दिए जाएंगे। लैपटॉप खरीद के टेंडर करने से पूर्व स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने तीन जून को प्री बिड मीटिंग बुलाई है।

इस दौरान टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने की इच्छुक कंपनियों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। कंपनियों को लैपटॉप में दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को राजीव गांधी डिजिटल योजना के तहत सरकार ने लैपटॉप देने का फैसला लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें