फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार में नहीं पहुंचे पात्र अभ्यर्थी: पूर्व सैनिकों के कोटे से नहीं मिल रहे हैं शास्त्री, एलटी और जेबीटी

Mon, 21 Mar 2022 04:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

बता दें कि पूर्व सैनिकों के कोटे से जेबीटी के 215, शास्त्री के 196 और भाषा अध्यापकों के 92 पदों के लिए दो मार्च से 14 मार्च तक साक्षात्कार हुए। इनमें पात्र अभ्यर्थी ही नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले शास्त्री, भाषा अध्यापकों और जेबीटी के पदों के लिए प्रदेश में पात्र पूर्व सैनिक नहीं मिल रहे हैं। मार्च माह में सैनिक कल्याण विभाग के रोजगार सेल में इन वर्गों के पदों के साक्षात्कार में पात्र अभ्यर्थी नहीं पहुंच पाए हैं।

विज्ञापन


भाषा अध्यापक के पदों के लिए तो महज एक ही अभ्यर्थी पहुंचा, जबकि जेबीटी और शास्त्री के पदों के लिए भी नाममात्र के ही अभ्यर्थी साक्षात्कार में पहुंचे। बता दें कि पूर्व सैनिकों के कोटे से जेबीटी के 215, शास्त्री के 196 और भाषा अध्यापकों के 92 पदों के लिए दो मार्च से 14 मार्च तक साक्षात्कार हुए। इनमें पात्र अभ्यर्थी ही नहीं पहुंचे। 
    
सैनिक कल्याण विभाग के रोजगार सेल में तीन चरणों में करीब 1500 पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे हैं। पहले चरण में शास्त्री, एलटी, जेबीटी, टीजीटी और पीजीटी आदि पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे हैं। इनमें से शास्त्री, टीजीटी, जेबीटी व एलटी के साक्षात्कार पूर्ण हो चुके हैं, जबकि पीजीटी के साक्षात्कार चल रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान शास्त्री, जेबीटी, एलटी के पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं मिल पाने से इस वर्ग के कोटे से भरे जाने वाले पद खाली रह गए हैं। सैनिक कल्याण विभाग के रोजगार सेल के एसआरयू रविंद्र ठाकुर ने कहा कि शास्त्री, एलटी और जेबीटी के पदों के लिए अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए बहुत कम पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें