फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बच्चों को फोटो दिखाकर बोलने में दक्ष बनाएंगी लैंग्वेज लैब, शिक्षा बोर्ड करेगा पहल

Mon, 28 Jul 2025 02:26 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला

सार

प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता बढ़ाने के लिए लैंग्वेज लैब शुरू की जाएंगी। इन आधुनिक तकनीक से सुसज्जित लैब्स में बच्चों को फोटो या कलाकृतियां दिखाकर उन पर बोलने का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता बढ़ाने के लिए लैंग्वेज लैब शुरू की जाएंगी। इन आधुनिक तकनीक से सुसज्जित लैब्स में बच्चों को फोटो या कलाकृतियां दिखाकर उन पर बोलने का अभ्यास कराया जाएगा। इससे वे भाषा के प्रति आत्मविश्वासी बनेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का लक्ष्य है कि बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्र सिर्फ लिखने-पढ़ने में नहीं, बल्कि बोलने और समझने की क्षमता में भी निपुण बनें। इससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य कॅरिअर विकल्पों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।

विज्ञापन


उपकरणों और तकनीकों से दिया जाएगा प्रशिक्षण
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार, इन लैब्स में छात्रों को आधुनिक उपकरणों और तकनीकों से प्रशिक्षण दिया जाएगा। बोलचाल की क्षमता विकसित करने के लिए उन्हें विजुअल्स से विचार व्यक्त करने को प्रेरित किया जाएगा। इससे उनकी भाषा समझ, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

प्रदेश के स्कूलों में लैंग्वेज लैब शुरू करने की योजना बनाई गई है। इन लैब्स में बच्चों को फोटो या कोई कलाकृति दिखा कर उस पर कुछ बोलने के लिए कहा जाएगा। इससे बच्चों में बोलने और भाषा को समझने की क्षमता बढ़ेगी।-डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें