फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Landslide: शिमला में भूस्खलन, 14 साल की किशोरी की मौत, तीन घायल

Wed, 06 Jul 2022 05:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेशभर में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी शिमला के ढली क्षेत्र में भूस्खलन होने से 14 साल की किशोरी की मलबे में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ढली के पास भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के चलते राजधानी शिमला के ढली क्षेत्र में भूस्खलन होने से 14 साल की किशोरी की मलबे में दबने से मौत हो गई। यह किशोरी करीना पुत्री सतपाल निवासी बलटाना, तहसील जीरकपुर, पंजाब की रहने वाली थी। इसके साथ तीन अन्य भी मलबे में दबने से घायल हुए हैं। घायलों में आशा (16 साल) पुत्री भगवान सिंह, इसका भाई कुलविंद्र सिंह (19 साल), मां नारंगी शामिल है।

विज्ञापन


ये होशियारपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार घटना सुबह 4:30 बजे की है। ये सभी यहां टेंट लगाकर आयुर्वेदिक दवाईयां बेचने का काम करते थे। रात को सड़क किनारे टेंट लगाकर सोए थे कि अचानक भारी बारिश से भूस्खलन हो गया है और मलबा इनके टेंट पर गिर गया। मलबे में दबी करीना को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें