फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसने से डैम में गिरा ट्रक, तीन लोग बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा से लौटने की तैयारी कर रहे करीब डेढ़ हजार लोग भरमौर और अन्य जगहों पर फंस गए हैं। जबकि एक ट्रक चालक की मौत हो गई है। भरमौर से चंबा की तरफ आ रहा ट्रक सड़क धंसने से डैम में समा गया। हादसे के वक्त ट्रक में चालक समेत तीन लोग सवार थे लेकिन इनमें से दो लोग तैर कर किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन


जबकि तीसरा साथी ट्रक के साथ डैम में समा गया। डूबे व्यक्ति की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। उधर, भरमौर मुख्यालय में सौ के करीब गाड़ियां मार्ग बंद होने की वजह से फंसी हुई हैं। खड़ामुख डैम के नजदीक सड़क का करीब बीस मीटर हिस्सा धंस जाने की वजह से भरमौर का संपर्क बाकी जगहों से पूरी तरह से कट गया है।

मंगलवार रात से भरमौर की तरफ कोई आवाजाही नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों रमेश कुमार, तिलक राज, ललित, दलीप, सुंदर सिंह व रोशन कुमार का कहना है कि हादसा मणिमहेश यात्रा संपन्न होने के ठीक बाद हुआ है। यदि पहले होता तो इसका असर मणिमहेश यात्रा पर पड़ सकता था।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सड़क धंसने की जांच करवाएंगे: एडीएम

एडीएम भरमौर सतीश चौधरी ने बताया कि इस बारे में रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने मणिमहेश यात्रियों और आम लोगों से आह्वान किया है कि धैर्य बनाए रखें और वैकल्पिक मार्ग जिनकी हालत खराब है उससे यात्रा न करें। सड़क धंसने के कारणों की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसमें जिसकी कोताही पाई गई उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी खड़ामुख में डैम बनने के बाद धंस रहे मार्ग पर चिंता जता चुके थे। इस संबंध में उन्होंने लाडा की बैठक के दौरान परियोजना प्रबंधन को मार्ग की हालत सुधारने के निर्देश भी दिए थे लेकिन समय पर काम शुरू नहीं हो पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें