फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: 24 घंटे निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवा रही आश्रय फाउंडेशन

Tue, 27 Apr 2021 05:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)

सार

 फाउंडेशन यह सेवा 24 घंटे निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष तरुण शर्मा ने बताया देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर की आश्रय फाउंडेशन निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवा रही है। यह संस्था अप्रैल 2019 से मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर दे रही है। मौजूदा समय में संस्था के पास 18 ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ चार कंसंट्रेटर सेवा के लिए उपलब्ध हैं। फाउंडेशन यह सेवा 24 घंटे निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। 

विज्ञापन

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष तरुण शर्मा ने बताया देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

हर राज्य मेडिकल ऑक्सीजन की भारी किल्लत महसूस कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए उन्होंने जरूरतमंद लोगों से इमरजेंसी में संस्था के नंबर 94181-94535 या 98160-68588 पर 24 घंटे संपर्क करने का आग्रह किया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि अगर किसी के पास मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर या कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं तो वह संस्था को उपलब्ध करवाएं, जिससे मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें