फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News : कोटखाई के बागी बाजार में नेपाल मूल के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 16 May 2023 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)

सार

शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल के बागी बाजार में नेपाल मूल के मजदूर की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बागी निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल के बागी बाजार में नेपाल मूल के मजदूर की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बागी निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक दीपक के भाई केहव साही ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 14 मई की रात करीब 9.30 बजे वह अपने भाई दीपक को घर छोड़ने बागी बाजार जा रहा था। इसी दौरान बागी (कोटखाई) गांव निवासी सौरव नेगी ने दीपक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी।

विज्ञापन


सौरव नेगी ने दीपक को बुरी तरह से मारा। जब दीपक के मुंह से खून बहना शुरू हुआ तो सौरव उसे जबरदस्ती अपनी कार में डालकर ले गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने दीपक को ट्रेस किया। दीपक घायल अवस्था में सौरव के साथ गाड़ी नंबर एचपी 52 ए-7746 में ढुंगाथाच में मिला। घायल अवस्था में दीपक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसएफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें