फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कलोहा में दीवार के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Mon, 23 Oct 2023 09:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रक्कड़ (कांगड़ा)

सार

 प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पंचायत कलोहा में सोमवार को एक मजदूर की दीवार गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति कलोहा में किसी के घर पर मजदूरी कर रहा था। 
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पंचायत कलोहा में सोमवार को एक मजदूर की दीवार गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति कलोहा में किसी के घर पर मजदूरी कर रहा था। इस दौरान वह कच्चे मकान के साथ जर्जर दीवार को गिराने की कोशिश कर रहा था कि अचानक कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से वह घायल हो गया।

विज्ञापन


मिट्टी के नीचे से निकालने से पहले उसकी मौत हो गई थी। घरवालों ने उपप्रधान दलजीत सिंह को सूचित किया और उपप्रधान ने रक्कड़ पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय देवी सिंह पुत्र दीनू राम निवासी निचला कलोहा के रूप हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें