कुन्नू बाजार के समीप दलदल में फंसा टैंपो व कीचड़ से गुजरता बाइक सवार। स्रोत: जागरूक पाठक
पधर (मंडी)। नारला से मंडी के बीच चल रहे फोरलेन के कार्य से हाईवे पर आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। कुन्नू-कुफरी मार्ग पर बाजार के समीप फोरलेन की हाइड्रा मशीनों को साइट तक ले जाने के लिए बनाए गए रैंप की मिट्टी में टेंपो फंसने से मार्ग तीन घंटे तक बंद रहा। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे अवरुद्ध हुआ मार्ग 9:30 बजे बहाल हो सका।
इस बीच कुन्नू से कुफरी और कुफरी से पधर, मंडी जाने वाले यात्रियों को मार्ग के खुलने का इंतजार करना पड़ा। फोरलेन के कर्मचारियों ने मशीन से मिट्टी के दलदल में फंसे टेंपो को बाहर निकाला। इसके उपरांत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पवन ने बताया कि जैसे ही मार्ग बंद होने की सूचना मिली, तत्काल मार्ग को बहाल कर दिया गया। संवाद