बंजार हादसे को लेकर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जांच से पहले ही बस को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बसों की स्थिति देखी जाती है। प्रारंभिक जांच में इसकी स्थिति ठीक थी और बस की पासिंग और बीमा भी सही पाया गया है।
उन्होंने कहा कि बस में ओवरलोडिंग थी। इस मामले में परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस की चूक हुई है। उन्होंने माना कि बस नया चालक चला रहा था। जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क अच्छी है और मोड़ भी खुला है।
सवाल उठता है कि अगर मोड़ हादसे के लिए खतरनाक है तो इससे पहले पत्थर क्यों नहीं लगाए गए। मंत्री के हादसे की जांच पूरी हुए बिना ही क्लीन चिट देने को लेकर मृतकों और घायलों के परिजनों ने रोष जताया है।