फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू जेल से भागा विचाराधीन कैदी 12वें दिन गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2020 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जेल की दीवार फांदकर फरार दुष्कर्म का विचाराधीन कैदी 12वें दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जेल से भागकर यह बिजली महादेव के साथ लगती माउंटी नाग की पहाड़ियों में बनी गोशाला (दोघरी) में छिपा हुआ था। इतने दिन बिस्कुट-पानी पीकर गुजारा करता रहा लेकिन 26 जनवरी को खाने-पीने का सामान खत्म हो गया। लिहाजा, यह पहाड़ी से नीचे उतरा और भुंतर में दोस्त से मदद मांगने के लिए पैदल ही ब्यास नदी के किनारे निकल पड़ा। इसी बीच पिरड़ी के पास कुल्लू पुलिस ने इसे दबोच लिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 15 जनवरी को जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित कारागार से विचाराधीन कैदी खेमराज, निवासी टिकरा बावड़ी, डाकघर ढालपुर, कुल्लू दीवार फांदकर फरार हो गया था। यह तीन सालों से जिला कारागार में बंद था। दुष्कर्म के आरोपी पर 24 जुलाई, 2016 को पुलिस स्टेशन मनाली में धारा 363, 366 तथा 376 डी के तहत मामला दर्ज किया था। कैदी के फरार होने के बाद एसडीएम ने जेल अधीक्षक को सस्पेंड भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें