जेल की दीवार फांदकर फरार दुष्कर्म का विचाराधीन कैदी 12वें दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जेल से भागकर यह बिजली महादेव के साथ लगती माउंटी नाग की पहाड़ियों में बनी गोशाला (दोघरी) में छिपा हुआ था। इतने दिन बिस्कुट-पानी पीकर गुजारा करता रहा लेकिन 26 जनवरी को खाने-पीने का सामान खत्म हो गया। लिहाजा, यह पहाड़ी से नीचे उतरा और भुंतर में दोस्त से मदद मांगने के लिए पैदल ही ब्यास नदी के किनारे निकल पड़ा। इसी बीच पिरड़ी के पास कुल्लू पुलिस ने इसे दबोच लिया।