फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: ढाई मंजिला मकान में लगी आग, 20 लाख का नुकसान होने का अनुमान

Sat, 07 Aug 2021 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

जिस समय मकान में आग लगी , परिवार के लोग गहरी नींद में थे। इसके बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
कुल्लू: मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर से तीन किलोमीटर दूर स्थित जछणी गांव में ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में करीब 20 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन


जबकि इस घटना में 30 लाख की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया गया है। शनिवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब आग लगी । जिस समय मकान में आग लगी , परिवार के लोग गहरी नींद में थे। इसके बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

जानकारी के मुताबिक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से धुआं और आग की अचानक लपटें निकलती दिखाई दीं। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन उनकी तमाम कोशिशें नाकाफी रहीं। जिसके चलते मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। जबकि दमकल कर्मियों के साथ मिलकर निचली मंजिल को बचाया गया है।
विज्ञापन


फायर अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि डोला सिंह गांव जछणी तहसील भुंतर के मकान में लगी आग पर पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। कहा कि जलने से 30 लाख की संपत्ति बचाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें