फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Cloudburst: समेज त्रासदी में मृत कल्पना के बेटे का 13 दिन बाद मिला शव

Tue, 13 Aug 2024 05:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

रामपुर उपमंडल के समेज में 31 जुलाई की रात को आई भयंकर बाढ़ के बाद सतलुज नदी में शवों के मिलने का क्रम जारी है।
विज्ञापन
समेज हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल के समेज में 31 जुलाई की रात को आई भयंकर बाढ़ के बाद सतलुज नदी में शवों के मिलने का क्रम जारी है। मंगलवार को समेज त्रासदी में लापता कल्पना और जयसिंह के बेटे का शव दत्तनगर पुल के समीप सतलुज नदी के किनारे मिला। इसकी पहचान आदविक (4) के तौर पर हुई है। उसकी मां कल्पना का शव कुछ दिन पहले ही नोगली में मिला था। बेटी अक्षिता अभी भी लापता है। 31 जुलाई की रात को आदविक मां कल्पना और बहन अक्षिता के साथ समेज में ही था। तीनों ही उस रात विनाशकारी बाढ़ में बह गए थे। अब बेटे का शव 13 दिन के बाद बरामद हुआ है। आदविक की पहचान उसकी मौसी और नाना ने की।

विज्ञापन


पुलिस ने खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में जय सिंह के हंसते-खेलते परिवार को पलभर में ही लील लिया। जय सिंह की 7 वर्षीय बेटी अक्षिता इस त्रासदी में लापता है। वहीं, एक अगस्त से समेज सहित सतलुज नदी किनारे लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मशीनरी सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। इस त्रासदी में समेज से 36 लोग लापता हुए थे। इनमें से छह के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 30 लोग अभी लापता हैं। वहीं बागीपुल से भी 9 लोग लापता हुए थे और दो शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें