फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Accident: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख, घायलों को 50-50 हजार

Mon, 04 Jul 2022 03:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हादसे के घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले के जांगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे सैंज जाने वाली बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी और बचाव दल मौके पर हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।


प्रदेश सरकार देगी पांच-पांच लाख
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों व घायलों को प्रदेश सरकार की तरफ से हर संभव आर्थिक मदद देने का एलान किया गया है। कहा कि प्रभावितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसमें एक- एक लाख रुपये एचआरटीसी की तरफ से दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें