फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन एक और शव मिला, 33 अभी भी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्लू में हुए दर्दनाक बस हादसे के चौथे दिन एक और श्रद्घालु का शव बरामद किया गया है। अब तक कुल 11 शव पार्वती नदी से निकाले जा सके हैं। सरसाड़ी हादसे के चौथे दिन लारजी में एक और श्रद्धालु का शव मिला।
विज्ञापन


अभी तक 33 श्रद्धालु लापता हैं। सोमवार को हादसे के पांचवें दिन सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल पर बस के कुछ पार्ट्स भी मिले हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के चौथे दिन रविवार मध्य रात्रि साढ़े 12 बजे के करीब लारजी में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को लापता श्रद्धालु का शव मिला।

शव को पुलिस ने शिनाख्त के लिए रात को ही क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। शव की शिनाख्त दर्शन सिंह निवासी मोडनावा जिला बरनाला के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता लोगों के दबने की आशंका

सोमवार को सरसाड़ी में घटना स्थल पर सर्च अभियान के दौरान मिले बस के पार्ट्स से यह भी लग रहा है कि कुछ श्रद्धालु इसी स्थान पर काफी गहरे दब गए हैं। इस स्थान पर पानी की गहराई बहुत ज्यादा और उफान पर पार्वती के नदी होने से सर्च अभियान में बाधा उत्पन्न हो रही है।

डीएसपी संजय शर्मा के अनुसार पार्वती नदी में बहे श्रद्धालुओं की तलाश के लिए रात-दिन 550 के करीब जवान डटे हुए हैं। डीएसपी का कहना है कि सोमवार को भी सरसाड़ी घटना स्थल से लेकर लारजी तक सर्च अभियान जारी रहा। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर का कहना है कि सर्च अभियान जारी है। प्रशासन लापता श्रद्धालुओं की तलाश में पांच दिन से रात-दिन डटा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें